क्या आप ओवुलेशन के अगले दिन गर्भवती हो सकती हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 08:57

एक महिला केवल अपने मेंस्ट्रुअल साइकिल यानि मासिक धर्म चक्र में 'फर्टाइल दिनों' के दौरान ही गर्भवती हो सकती है। यदि आप ओवुलेशन के दिन या उससे दो दिन पहले सेक्स करते हैं तो आपके गर्भवती होने की संभावना बढ़ सकती है । ओवुलेशन आमतौर पर आपके मासिक चक्र के 11 से 21 दिनों के बीच होता है।

शुक्राणु आपके शरीर के अंदर 5 दिनों तक जीवित रह सकते हैं, इसलिए यदि आप अपने अंडे के निकलने से 5 दिन पहले तक सेक्स करती हैं, तो आप गर्भवती हो सकती हैं। ओव्यूलेशन के बाद, आपका अंडा केवल 12 से 24 घंटे तक ही जीवित रह सकता है। इस समय के समाप्त होने के बाद, आपके अगले माहवारी चक्र तक आपके गर्भवती होने की संभावना लगभग शून्य हो जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info